कुशीनगर, फरवरी 22 -- कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के विज्ञान भवन निचले हाल में शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सचिव और प्राचार्य के शिक्षक विरोधी आचरणों के रुकने एवं बिना शर्त माफी मांगने तक 23 फरवरी दिन सोमवार से महाविद्यालय के शिक्षक काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे। चेताया कि मांगें न माने जाने पर विरोध के अग्रिम चरण में महाविद्यालय के शिक्षक आंदोलन हेतु विवश होंगे। बैठक की जानकारी देते हुए शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ सौरभ द्विवेदी एवं महामंत्री डॉ राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बीते 14 फरवरी को सरदार नगर में हुई प्रबंध समिति की बैठक का कार्यवृत्त प्राचार्य ने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला था। जिसमें 15 से अधिक शिक्षकों के विरुद्ध अलग अलग विषयों को आधार बनाकर कार्यवाही हेतु जांच समितियों का गठन किया गया था। उसके विरोध में शिक्ष...