किशनगंज, फरवरी 7 -- किशनगंज। जिले के लिए शैक्षणिक दृष्टि से 8 फरवरी का दिन खास होने जा रहा है। तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्यपाल के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, सांसद खालिद अनवर समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी होगा राज्यपाल का दौरा शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना मतिउर रहमान ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्...