मुरादाबाद, जुलाई 28 -- शासन की नीतियों के अनुरूप मुरादाबाद मंडल में स्वास्थ्य विभाग अपना काम किस तरीके से कर पा रहा है। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति किस रफ्तार से हो रही है। इसका जायजा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश पाठक बुधवार को मुरादाबाद में लेंगे। डिप्टी सीएम बुधवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचेंगे। अस्पताल का दौरा करने के बाद वह मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वह बुधवार सुबह नौ बजे अस्पताल परिसर पहुंचेंगे। स्वास्थ्य विभाग की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक जिला महिला अस्पताल के सभागार में आयोजित की जाएगी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उप मुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत आवश...