उरई, जनवरी 5 -- उरई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मश्री कल्याण सिंह बाबूजी की 94वीं जयंती पर शहर के कुइया रोड स्थित श्रीराधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए विद्यालय प्रबंधन कानपुर बुंदेलखंड पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय और सुशासन को हमेशा प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि बाबूजी का जीवन सांस्कृतिक गौरव और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान को भी याद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.