कुशीनगर, फरवरी 12 -- कुशीनगर। पडरौना शहर के लोगों के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी है। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी या अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए महंगे मैरिज हॉल की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। शहर के राजपूत कॉलोनी में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक कल्याण मंडपम गरीब परिवारों के उपयोग के लिए तैयार हो गया है। इस कल्याण मंडपम का उद्घाटन मार्च महीने में किए जाने की तैयारी है, जिसके बाद यह पूरी तरह से लोगों के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा। नगर पालिका की पहल पर बनाए गए इस भव्य और सुविधायुक्त कल्याण मंडपम का उद्देश्य है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार भी सम्मानपूर्वक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकें। खासतौर पर बेटियों की शादी जैसे आयोजनों में परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना इस योजना का प्रमुख लक...