नई दिल्ली, जनवरी 21 -- निकाय चुनाव के बाद महाराष्ट्र के ठाणे में कल्याण डोंबिवली नगर निगम में एक नया राजनीतिक समीकरण सामने आया है। इसके तहत राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को समर्थन दिया है। मनसे के इस फैसले को उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के लिए एक झटका माना जा सकता है, क्योंकि इन दोनों पार्टियों ने 15 जनवरी को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ा था। वहीं, दूसरी ओर शिंदे की शिवसेना ने स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा के साथ महायुति गठबंधन के रूप में लड़ा था। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने बुधवार को दावा किया कि मनसे उनकी पार्टी को समर्थन दे रही है। शिंदे ने बताया कि उनकी पार्टी के 53 पार्षदों ने नगर निकाय में एक समूह बनाने के संबंध में पत्र मंडलायुक्त को सौंपा है। कहा कि मनसे के पां...