लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पर्यटन विभाग ने अलीगढ़ के अतरौली स्थित ऐतिहासिक बड़े महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए 01 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत की है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अतरौली पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की जन्मस्थली और उनकी राजनीतिक यात्रा की पृष्ठभूमि रही है। यह स्थल अब धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर के नए केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। बड़े महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ाएगा, बल्कि पूरे प्रदेश और देश से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.