लोहरदगा, जनवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर प्रखंड के हेसल बसारडीह स्थित कल्याण अस्पताल में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें निशुल्क हड्डी, जोड़, नस, नेत्र, दांत, कान, नाक, गला रोग संबंधी परामर्श और रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर में निशुल्क नेत्र रोग जांच और परामर्श मोतियाबिंद, पावर जांच, आंख से पानी आना सहित दंत रोग, हाइड्रोसील और हर्निया के ऑपरेशन के लिए निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही घुटने और नस संबंधी सभी प्रकार के रोग शुगर ब्लड प्रेशर शारीरिक-आप टोल ऑक्सीजन पल्स की डाक्टरी सलाह दी जायेगी। जरूरतमंदों को निशुल्क दवा वितरित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...