हरदोई, सितम्बर 14 -- मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक अपने खेत के पास कल्याणी नदी में पैर धुलते समय अचानक फिसल गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। रविवार की सुबह 10 बजे के आसपास ग्राम तेजीपुर निवासी किसान गणेश शंकर मिश्रा का 19 वर्षीय बेटा पुनीत सुतहिया पुलिया के पास अपने खेत को देखने गया था। पास से कल्याणी नदी निकली है। उसी में पैर धोने लगा। तभी अचानक पैर फिसल गया। इससे वह डूब गया। सूचना परिजनों को मिली तो मौके पर पहुंचे। उसे निकालकर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे विधायक आशीष सिंह आशू ने परिजनों को ढांढस बंधाया। माता पिता का रो-रोकर हाल खराब है। पुनीत बीएससी का छात्र था और पुलिस में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। चार भाइयों में सबसे छोटा था। खेती किसानी में पिता का हाथ भी बंटाता था। कोतवाली प्रभारी हरे कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.