अयोध्या, जनवरी 4 -- - पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला में निर्माण की तैयारी मवई,संवाददाता। जनपद के पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में अपराधियों की चहलकदमी पर अंकुश लगाने के साथ ही सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस विभाग ने अहम कदम उठाया है। पटरंगा थाना क्षेत्र के अयोध्या-बाराबंकी सीमा पर स्थित कल्याणी नदी के निकट अशरफपुर गंगरेला में नेशनल हाईवे किनारे नई पुलिस चौकी का निर्माण जल्द किया जाएगा। रविवार को थानाध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव की मौजूदगी में हल्का लेखपाल द्वारा प्रस्तावित भूमि की पैमाइश कराई गई। राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम सभा की चिन्हित भूमि पर चौकी का निर्माण होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह क्षेत्र हाईवे नदी और जंगल से सटा होने के कारण संवेदनशील है। यहां चोरी,लूट और चेन स्नेचिंग के साथ-साथ आए दिन सड़क दुर्घटनाए...