कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कल्याणपुर में पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। करीब 25 फीसदी झुलसे युवक को उर्सला में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का आरोप है कि पड़ोसी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते झूठी शिकायत कर अक्सर पुलिस बुला लेते थे। शनिवार रात भी ऐसा ही हुआ था। कल्याणपुर कला निवासी अनुराग दीक्षित उर्फ राहुल कार चालक है। छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि 11 जनवरी 2026 को घर के पास भंडारा था। पड़ोसी शिवम कटियार स्पीड में बाइक लेकर निकल रहा था। विरोध करने पर उसने परिवार के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें मां गीता दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। सिर पर चोट आने से वह 25 दिन अस्पताल में भर्ती रहीं। कल्याणपुर पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.