बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र में जिम्मेदारों की सुस्ती के चलते पराली जलनी शुरू हो गई है। बड़ी बात है कि पराली जलने की घटना से जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं। बुधवार को क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में धान के खेत में धान निकालने के बाद फसल अवशेष में आग लगा दी गई। खेत से निकलने वाला विषैला धुआं क्षेत्र में फैल गया। जिसके कारण ग्रामीणों को सांस लेना दुश्वार हो गया। करीब 3 घंटे तक खेत में आग सुलगती रही। सड़क से निकलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई। इस संबंध में ऊंचागांव ब्लॉक के बीडीओ अजय पाल सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। वहीं इस संबंध में स्याना तहसीलदार अजय कुमार का कहना है कि पराली जलाने की जानकारी नहीं है। टीम भेज कर मौके पर जांच कराई ज...