पूर्णिया, मार्च 10 -- हरदा। केनगर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में दो दिवसीय द्वितीय कबीर सम्मेलन संपन्न हुआ। संत समागम में अभय साहेब ने अपने प्रवचन में कहा कि मानव के हृदय में ईश्वर का वास होता है। ईश्वर का मिलन तब होता है जब लोग सच्चे मन से ईश्वर का ध्यान साधना करते हैं। मानव का चंचल मन होता है। मन को स्थिर करना पड़ता है। संजय साहेब ने कहा सत्य के रास्ते पर चलने वाले लोग का जीवन कष्टदायक होता है, लेकिन सफलता अवश्य मिलती है। ईश्वर को प्राप्त करने के लिए गुरू के शरण में जाना पड़ता है। गुरू अंधकार से प्रकाश जाने की राह बताते है। तरा चंन्द्र साहब एवं परमेश्वर साहेब ने कहा गुरू ही ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश होता है। गायक प्रशांत कुमार सिंह ने अपनी भक्ति संगीत से संत प्रेमियों का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.