मुंगेर, सितम्बर 21 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। हर साल की तरह इस साल भी बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर में भव्य पूजा पंडाल बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इस साल थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के अरुण मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई 140 फीट और 100 फीट चौड़ा है। अरुण मंदिर के पंडाल निर्माण पर करीब 2 करोड़ 50 लाख लागत आने का अनुमान है। पूजा पंडाल में मधुबनी पेंटिंग भी आकर्षण के केन्द्र में रहेगा। शंकर भगवान की 60 फीट ऊंची प्रतिमा भी बनायी जा रही है। उम्मीद है कि चार पूजा तक पंडाल बनकर तैयार हो जायेगा। पंडाल बनाने का कार्य करीब महीने से चल रहा है। पंडाल बनाने में 150 कारीगर लगे हैं। बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर, कल्याणपुर में डॉ नीतीश चंद्र दुबे की ओर से पिछले एक दशक से भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। गत वर्ष बुर्ज खलीफा, इसके ...