समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मालिकोली गांव स्थित बड़ी गाछी के समीप सोमवार की सुबह अपहृत दीपक साहनी (44) का शव गड्ढे से पुलिस ने बरामद किया। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी 2 संजय कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों के मुताबिक दीपक साहनी करीब 10 वर्ष से बेंगलुरु में रहता था और 2 अक्टूबर की रात वह दुर्गा पूजा में अपने गांव आया हुआ था। वह 3 अक्टूबर को मालिकोली घोगराहा के समीप रावण दहन कार्यक्रम देखने गया था उसके बाद से वह वापस अपने घर नहीं लौटा। लोगों का कहना था कि दीपक साहनी के पुत्र पंकज कुमार को घोघराहा गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हुआ था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त था। दीपक साहनी के लापता होने के 2 दिन बाद उसके घर से 300 मीटर की दूरी पर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.