देवघर, मई 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी मोहल्ला निवासी एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। खुद को राज्य सरकार के महिला कल्याण विभाग का अधिकारी बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को झांसे में लेकर उसके खाते से 69,300 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में पीड़ित महिला राजेश्वरी देवी ने साबइर थाना में अज्ञात के विरुद्ध शिकायत की। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को राज्य सरकार के महिला कल्याण विभाग का पदाधिकारी बताया और महिला को कुछ सरकारी योजना का लाभ देने की बात कही। व्यक्ति ने महिला से कुछ व्यक्तिगत जानकारी ली और फिर मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उसने कहा कि लिंक भरने के बाद महिला को लाभ की राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी। विश्वास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.