जहानाबाद, जून 22 -- जहानाबाद। शनिवार की देर रात तक एसपी विनीत कुमार ने जिला मुख्यालय से सटे कल्पा, कड़ौना और सिकरिया थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उक्त तीनों थाने के विभिन्न ओडी और सिरिस्ता कक्ष के अलावा थाना परिसर का जायजा लिया। थाने के स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेखों को चेक किया। दर्ज कांड और पूर्व के महीने तक निष्पादित किए गए मामले की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उक्त तीनों थाने के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन, कांडों के अनुसंधान और विधि- व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके एक दिन पूर्व एसपी ने शकुराबाद और परस विगहा थाने का भी निरीक्षण किया था। फोटो- 22 जून जेहाना- 22 कैप्शन- कड़ौना थाना का निरीक्षण करते एसपी विनीत कुमार।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.