औरंगाबाद, नवम्बर 5 -- कुटुंबा प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कल्पवृक्ष धाम, परता में इस वर्ष भी तीन दिवसीय कल्पवृक्ष महोत्सव का भव्य आगाज बुधवार को हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुरू हुआ यह आयोजन 6 नवंबर तक चलेगा। महोत्सव की शुरुआत सुबह निकाली गई साइकिल रैली से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य समारोह का उद्घाटन स्थानीय मुखिया श्याम बिहारी पासवान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने तथा संचालन शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। मंच पर गायक धर्मेंद्र कुमार, सविता सिन्हा, शालिनी भारद्वाज, छोटू छलिया, रीता कुमारी, किसन कुमार, सरवन कुमार और विशाल बंटी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों के गीतों और नृत्य ने महोत्सव के माहौल को भक्तिमय...