प्रयागराज, जनवरी 15 -- प्रयागराज। माघ मेला के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति पर गुरुवार को संगम को रेती पर अक्षय पुण्य के निमित्त कल्पवासियों ने भी स्नान-दान करके मंगल कामना की। कल्पवासियों ने तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में विधिविधान से पूजन-अर्चन कर खिचड़ी संकल्प किया। शिविरों में ब्राह्मणों को भोजन कराया और प्रसाद वितरित किया। स्नान पर्व पर कल्पवासियों के घरों से लोगों के आने से शिविर गुलजार हैं। भजन-कीर्तन गूंज रहे हैं। मौसम साफ होने से कल्पवासी शिविरों के बाहर गुनगुनी का आनंद भी ले रहे हैं। करछना के कल्पवासी दयाशंकर मिलने ने बताया को की इस बार कल्पवास का 12वां वर्ष है। इसलिए शैया दान की तैयारी भी शुरू हो गई है। मौनी अमावस्या के दान के लिए सामग्री खरीदी जाएगी। माघ मेला में इस बार लगभग पांच लाख लोग कल्पवास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.