गिरडीह, जुलाई 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गुरुवार को बेंगाबाद में वन विभाग द्वारा तैयार किए गए आधुनिक सुविधाओं से लैस वन विभाग के गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने गेस्ट हाउस परिसर में चंदन का पौधारोपण किया। मौके पर डीएफओ मनीष कुमार तिवारी, एसपी डॉ विमल कुमार, डीडीसी स्म्रृता कुमारी, रेंजर सुरेश रजक, एस के रवि, प्रमुख मीना देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके पूर्व विधायक कल्पना ने महुआर में 36 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से बननेवाली महिला कॉलेज भवन निर्माण कार्य के स्थल का जायजा लिया। मौके पर डीसी रामनिवास यादव, बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, सीओ प्रियंका प्रियदर्शी सहित विभाग के कई अन्य लोग उपस्थित थे। रंग बहादुर सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा महाविद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.