कौशाम्बी, जनवरी 20 -- डॉ. आकांक्षा गोगना द्वारा संचालित क्रिएटिव आई फाउंडेशन की ओर से लखनऊ में मिसेज उत्तर प्रदेश-क्वीन आफ एक्सीलेंस (सीजन-3) का भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ। इस प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता में जिले के मंझनपुर की कल्पना त्रिपाठी ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कल्पना त्रिपाठी ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट वॉयस और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम के दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही, उन्होंने मिसेज उत्तर प्रदेश की फर्स्ट रनर-अप (प्रथम उपविजेता) की सम्मानजनक उपाधि भी हासिल की थी। कल्पना त्रिपाठी के पति अशोक त्रिपाठी बीएसएनएल में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। एसडीओ अशोक त्रिपाठी ने बताया कि कल्पना ने न केवल अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि विवाहित...