पौड़ी, सितम्बर 14 -- कल्जीखाल ब्लॉक में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन योग्यता स्वायत सहकारिता, श्रद्धा सीएलएफ दिवई एवं लक्ष्य एसआरसी दिवई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने प्रशिक्षण ले रही महिला किसानों को कृषि से हो रहे लाभों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 60 प्रगतिशील महिला कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण में किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, उससे निपटने के उपाय, जैविक खेती, जैविक खाद व कीटनाशक, भूपरिष्करण और जलवायु आधारित बीज संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को वीडियो डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से एकीकृत कृषि मॉड्यूल, आलू बीज उत्पादन, बर्मी कम्पोस्ट और जीवाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.