नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- साल 2024 में आई कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद से ही फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। कल्कि 2898 एडी में अहम किरदार निभाती नजर आईं दीपिका पादुकोण फिल्म के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगी। दीपिका पादुकोण की जगह फिल्म में आलिया भट्ट ले सकती हैं। दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट लेट्स सिनेमा की रिपोर्ट के मुताबिक, कल्कि 2898 एडी में सुमति का किरदार निभाने के लिए आलिया भट्ट का नाम सबसे आगे चल रहा है। आलिया भट्ट के साथ बातें एडवांस स्टेज पर चल रही हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी आलिया भट्ट के नाम पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दीपिका की एग्जिट पर क्या बोला प्रोडक्शन अगर आलिया भट्ट कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह लेती हैं ...