संभल, अक्टूबर 10 -- कल्कि महोत्सव/विकासोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को द्वितीय सत्र में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को समर्पित कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री (सामाजिक न्याय एवं उपभोक्ता मामले) बीएल वर्मा ने की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह विशिष्ट अतिथि रहीं। मिशन शक्ति 5.0, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और समृद्ध नारी सशक्त उत्तर प्रदेश जैसे अभियानों पर आधारित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने पंचोपचार विधि से किया। अतिथियों को बेरनी मंदिर से प्रा...