संभल, दिसम्बर 8 -- संभल के ऐचौड़ा कम्बोह स्थित श्रीकल्कि धाम में आयोजित श्रीकल्कि महोत्सव में रविवार को भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पहुंचे। उनके आगमन पर भक्तों और साधु-संतों ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। उन्होंने मनोरथ सिद्धि महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया और धाम निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन भी किया। पूर्व सांसद ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि श्रीकल्कि धाम का निर्माण सनातन धर्म की ध्वजा को विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम का संकल्प केवल धाम निर्माण नहीं, बल्कि सनातन की नई दिशा है। यह धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र बनेगा। उन्होंने स्वयं को अयोध्या का सेवक बताते हुए श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को पुनः अयोध्या आने का आ...