संभल, अक्टूबर 1 -- कल्कि धाम ऐंचोड़ा कंबोह में बुधवार को श्रीराम नवमी के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ डॉ. अरविंद गुप्ता भी शामिल हुए। यज्ञ के बाद प्रमोद कृष्णम ने कन्या पूजन किया। भगवती स्वरूप 9 कन्याओं का विधिपूर्वक पूजन करके प्रमोद कृष्णम ने भगवती स्वरूपा कन्याओं का चरण प्रक्षालन करके किया। कन्या पूजन के बाद सामूहिक रूप से व्रत पारायण किया गया। इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मां वैष्णवी की आराधना करने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलियुग के पूर्णावतार श्री कल्कि नारायण मां वैष्णवी का वरण करेंगे, जो सतयुग से आज तक प्रतीक्षारत होकर त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान हैं। यही मां वैष्णवी पद्मा रूप में भगवान का वरण करेंगी। मां की स्तुति के बिना किसी भी प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.