समस्तीपुर, अक्टूबर 13 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। नदी किनारे बसे लोगों के अनुसार रविवार को करीब एक फीट पानी की वृद्धि बागमती नदी में हुई है। जलस्तर बढ़ते रहने के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बागमती के जलस्तर बढ़ने के साथ परना चौक से कलौंजर पंचायत जाने वाली मुख्य सड़क के डगराहा पुल से आगे सड़क पर कुछ दूर में पानी चढ़ गया है। वही नामापुर गोदाईपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क के शांति नदी के सोरमार ढाला के पास सड़क पर तीन फीट पानी है। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही जलस्तर बढ़ते रहने के साथ पानी का फैलाव भी तेजी से हो रहा है। कलौंजर पंचायत के वार्ड 1 गंगौरा गांव के महादलित टोले के करीब 25 घर बाढ़ की चपेट में है। वही रमजान...