जहानाबाद, फरवरी 11 -- मेहंदिया, एक संवाददाता कलेर में मंगलवार को पंडित दिन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रखण्ड के सोहसा ग्राम के 193 बूथ संख्या पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कलेर मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक थे। वे आजीवन संघ के प्रचारक रहे। 11 फरवरी 1968 मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी गई। पुष्पांजलि सभा में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार, बांके बिहारी शर्मा, चिंटू कुमार, बिट्टू कुमार, गुड्डू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...