जहानाबाद, मार्च 18 -- कलेर, निज संवाददाता। कलेर थाने के जवान फिलहाल गौ सेवा में भी जुटे हुए हैं। थाना में कई जानवर बंधे देखते हैं। बताया गया है कि पुलिस ने गश्त के दौरान एक पिकअप वैन से 27 गाय और बाछियों को पकड़ा था। तस्करों की योजना थी कि इन जानवरों को अवैध रूप से दूसरे शहरों में भेजा जाए। सोमवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर पुलिस ने कार्रवाई कर दो पिकअप वैन समेत इन जानवरों को जब्त कर लिया। पुलिस ने वैन के चालक से जानवरों की बिक्री और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने गाड़ियां और जानवरों को थाने में सुरक्षित रख लिया। अब यही जानवर पुलिसकर्मियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। उनके चारे और पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। हर दिन करीब तीन हजार रुपये का चारा चाहिए, जो मिलना मुश्किल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.