विकासनगर, अक्टूबर 5 -- सेलाकुई, संवाददाता। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत बडोवाला में कलेक्शन सेंटर भवन बनाने को लेकर महिला समूह और ग्राम प्रधान में सहमति नहीं बन पा रही है। ग्राम पंचायत में भूमि होने के बावजूद भी ग्राम प्रधान भूमि देने को तैयार नहीं है। दअसल न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला के 12 ग्राम पंचायत की महिला समूह का कलेक्शन सेंटर बनना है। इसी समूह के माध्यम से सभी महिला संगठनों के कार्यक्रम संचालित होने हैं। 20 सितंबर को हुई समूह की आम बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था कि बड़ोवाला में खसरा नंबर 214 में 300 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए ग्राम प्रधान को प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन ग्राम प्रधान की तरफ से भूमि को लेकर आनाकानी की जा रही है। जिसको लेकर समूह की महिलाएं नाराज है। समूह की अध्यक्ष प्रेमा बिष्ट ने बताया कि बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.