मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- कलक्ट्रेट से शहीद सम्मान स्मृति पदयात्रा निकाली गई। इसके एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने पुष्प वर्षा कर रवाना किया। यात्रा जैन मंदिर और एकता द्वार होते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पहुंची। जहां सेनानी भवन में सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। यात्रा में शामिल सेनानियों को शाल पहना कर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। यात्रा में 115 वर्षीय वयोवृद्ध लेखराज जी एवं 90 वर्षीय भारत भूषण विद्यालंकार सहित बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी शामिल रहे। मेजर राजीव ढल के नेतृत्व में एनसीसी दस्ते ने भी प्रतिभाग किया। डा. विशेष गुप्ता, गुरविंदर सिंह, धवल दीक्षित्र अनुपेंद्र सिंह, पूनम गुप्ता आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.