देहरादून, मई 3 -- उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के देहरादून जिले के आशीष जोशी दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं। वह लगातार तीन बार संघ के सचिव भी रह चुके हैं और पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उनके पास है। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित संघ कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी संगत सिंह सैनी और गिरजा शंकर चर्तुवेदी की अध्यक्षता में द्विवार्षिक चुनाव हुए। अध्यक्ष पद पर आशीष जोशी ने 44 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर गौरव सिंह रावत 44 वोट हासिल कर विजयी रहे। आलोक शर्मा ने 48 मत हासिल कर महामंत्री बने। संयुक्त मंत्री पद पर 45 वोट के साथ संदीप किष्टवाल, संगठन मंत्री पद पर 43 वोट हासिल कर अजय रावत विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर 46 मत हासिल कर धर्मानंद बिजल्वाण निर्वाचित हुए। संप्रेक्षक...