गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गुरुवार को पर्यटन भवन स्थित कलक्ट्रेट कार्यालय एवं परिसर के निरीक्षण में व्यवस्थाओं में कई तरह के बदलाव के निर्देश दिए। अब कार्यालय के मेन गेट पर कार्यालय पटल का नक्शा प्रदर्शित किया जिसमें कमरों के नंबर होंगे। लोग नक्शा के जरिए बिना किसी पूछताछ के वहां पहुंच सकेंगे। अब कई ऐसे बदलाव हो जाएंगे, जिससे कलक्ट्रेट का दृश्य बदल जाएगा और फरियादियों को सुविधा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कमर्चारी अपने-अपने टेबल पर अपना नेम प्लेट एवं कार्य पटल का नाम लिखेंगे, जबकि सबके पास ढक्कन सहित डस्टबीन होनी चाहिए। इसके साथ ही आलमारी व्यवस्थित की जाएगी, जबकि फाइलों का चार्टर बनाकर आलमारी के ऊपर चस्पा किया जाएगा। दो साल पहले की फाइलों का राजस्व से संबंधित अभिलेख राजस्व अभिलेखागार व अन्य मिश्...