हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा हरदोई के द्विवार्षिक चुनाव 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया गया। इसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र कुमार को विजयी घोषित किया गया। वहीं मंत्री पद पर पंकज सिंह राठौर ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम सामने आते ही संघ के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों को कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संघ पूरी मजबूती से कार्य करेगा। मंत्री पंकज सिंह राठौर ने भी सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का भरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.