दरभंगा, नवम्बर 26 -- दरभंगा। पानी में डूबने से नाजुक हालत में डीएमसीएच के शिशु रोग विभाग में इलाजरत ढाई वर्ष की बच्ची को मौत हो गई। बेंता थाने की पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार मिश्रा की पुत्री मृदिका के रूप में की गई है। उसकी मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। दो गिरफ्तार बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिठौली गांव से सोमवार की रात को अमरनाथ राय के पुत्र सतीश राय तथा सुरेश राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय थाने में रंगदारी से संबंधित दर्ज मामले में दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...