पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। तहसील कलीनगर में लंबे समय से महसूस की जा रही रजिस्ट्री आफिस की दरकार पूरी होने के बाद अब यहां के कार्य कुशलता के साथ पद सृजन भी हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों के बाद शासन ने इसकी मंजूरी जारी कर दी है। जल्द ही सृजित पदों के सापेक्ष तैनाती की प्रक्रिया शुरू होगी। पिछले दिनों हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने नव सृजित तहसील कलीनगर में रजिस्ट्रीदफ्तर न होने से यहां के लोगों को संपत्तियों के क्रय विक्रय की प्रक्रिया के लिए पूरनपुर जाने आने की दिक्कतों को प्रकाशित किय था। इस पर संज्ञान लिया गया और कलीनगर में ही रजिस्ट्री दफ्तर खुलवाने की प्रकिया कराई गई थी। पर इसके बाद से प्रक्रिया ठंडी पड़ी हुई थी। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने पहल करते हुए आगे की समस्या पर कार्यवाही कराई। अब उप्र शासन में विशेष ...