अमरोहा, जून 14 -- शहर के प्राचीन नवदुर्गा मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को कथा व्यास श्रीकृष्णम दास महाराज ने कहा कि कलियुग में कर्म प्रधान है। कर्म करने से ही फल की प्राप्ति होती है। बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं गीता में कहा है कि गंगा, गीता व गायत्री तीनों कलियुग में मोक्षदायनी हैं। राजा परीक्षित की कथा का वर्णन भी सुनाया। श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भजन-कीर्तन के गायन से वातावरण भक्तिमयी बन गया। इस दौरान कृष्ण गोपाल शर्मा, ममता शर्मा, शिवकुमार त्रिवेदी, बबीता शर्मा, संजीव प्रजापति, सीमा त्रिवेदी, ओमकार, राजीव दीक्षित, नेहा दीक्षित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...