रुडकी, दिसम्बर 27 -- कलियर। अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर कलियर दरगाह साबिर पाक में छटी शरीफ मनाई गई। इस मौके पर दरगाह साबिर पाक में अकीदतमंद मौजूद रहे। अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज का 814वां सालाना उर्स चल रहा है। जायरीन पहले कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आते हैं। इसके बाद अजमेर शरीफ के लिए रवाना होते हैं। शनिवार को उर्स में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ की रस्म अदा की गई। जो जायरीन अजमेर शरीफ नही पहुंच पाते वह दरगाह साबिर पाक में छठी शरीफ मनाते हैं। कलियर दरगाह साबिर पाक में छठी शरीफ की रस्म अदा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.