गुड़गांव, नवम्बर 30 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहानी से क़ानून प्रोजेक्ट के पहले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शनिवार को सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में कला, शिक्षा और कानून को जोड़कर सामाजिक मुद्दों पर संवाद बढ़ाने की नई पहल के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें कला के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नियोफ्यूज़न के किशोर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कठपुतली नाटक ए स्ट्रिंगिंग ऑफ़ लव, पावर एंड पेन था। जिसमें महिलाओं के प्रति भावनात्मक चोट, नियंत्रक व्यवहार और पितृसत्तात्मक समाज में मानसिक शोषण को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। रेनू भाटिया ने प्रस्तुति की गहराई और संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नाटक...