गिरडीह, मार्च 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम के तत्वावधान में स्व. जे पी कुशवाहा 24वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं स्व. उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को शास्त्रीय नृत्य और लोक नृत्य की धूम रही। शुक्रवार को पांच नाटकों का मंचन हुआ। शारदा नाट्य मंच धनबाद ने पतलून, पंचतत्व राउरकेला ओडिशा ने फेसेस ऑफ विमेंस, एशो नाटक सीखी बंगाल ने हथियार, बांग्लार सिंचन कोलकाता, बंगाल ने कुसुम कोथा, रमता जोगी प्रोडक्शन इटावा उत्तर प्रदेश ने दिग्दर्शन का भावपूर्ण मंचन किया। महाश्वेता कला केंद्र मैथन की नवीनता महतो, पूर्वा गोस्वामी, अनुश्री भरत, अनन्या दास, अनोखी कुमारी, अर्नेशा मंडल ने लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य एवं श्रेयोसरी डे ने सेमी क्लासिकल नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी। वीणापानी कला केंद्र धनबाद ने ह...