गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह। कला संगम के तत्वावधान में स्व. जेपी कुशवाहा 24वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं स्व. उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार को होगी। समापन 23 मार्च को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में 10 राज्यों के कलाकार कला का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगें। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सचिव सतीश कुंदन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती के साथ कला संगम के संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया, सतविंदर सिंह सलूजा, अजय कुमार सिन्हा, श्रेयांस जैन एवं संयोजक चुन्नूकांत करेंगे। अध्यक्षता प्रकाश सहाय करेंगे। प्रतियोगिता में 10 राज्यों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.