गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम गिरिडीह के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित करा ओ के गायन प्रतियोगिता में बंगाल, बिहार और झारखंड से 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कला संगम के संरक्षक सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने किया। इसके बाद पहला गीत सारेगामा गीत प्रतियोगिता की विजेता सोनी चंद्रवंशी ने गाया। गिरिडीह की लोकगायिका मनिका सिन्हा, एजाज़ अहमद खान, राजेश दास, राजेश सिन्हा तथा पत्रकार अविनाश ने मुकेश के गीत गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। देर रात दर्शकों के बीच पुरस्कार की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में प्रथम अमेक्षा सिन्हा, द्वितीय मो शरीफ अली खान, तृतीय सुजाता कुमारी, चतुर्थ चुनमुन राम एवं 7 लोगों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कला संगम के सचिव सतीश कुन्दन, निर्णायक अर...