धनबाद, फरवरी 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार) के सौजन्य से राज्यस्तरीय एक दिवसीय कला महोत्सव का आयोजन रविवार को न्यू टाउन हॉल धनबाद में समर्पित कला मंच की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह मीडिया पैनेलिस्ट नीलम मिश्रा, समर्पित कला मंच के सचिव हारून रशीद, रंगकर्मी बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में गायन, नृत्य एवं नाट्य कला की प्रस्तुति हुई। इसमें धनबाद के साथ बोकारो, कोडरमा, जमशेदपुर, हजारीबाग जिले के कलाकार शामिल हुए। गायकों ने खोरठा लोकगीत हमर झारखंड, झारखंड माटी के धुरा, हमें झारखंडी खांटी रे गायन में प्रस्तुति दी। झूमर नृत्य, नागपुरी गीतो...