अलीगढ़, सितम्बर 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनी गेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के सभागार में वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गांधी व प्रबंधक मुकेश बिहारी भट्टर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। प्रदर्शनी में कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रवक्ता शिवानी सिंह के मार्गदर्शन में आकर्षक चित्र और क्राफ्ट वर्क प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि कला समाज का दर्पण होती है, इसके माध्यम से छात्र सामाजिक, राजनीतिक व पर्यावरणीय विषयों पर विचार प्रकट कर सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने समूह में कार्य करने की क्षमता विकसित करने के लिए इस प्रकार की प्रदर्शनी को उपयोगी बताया। प...