बिजनौर, नवम्बर 4 -- धामपुर। एसबीडी कालेज में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने हस्त कला से निर्मित बन्दरवार, पॉट, डिजाइनिंग, वॉल हेगिंग, मेजपोश, बैग, रूमाल व अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाई। पेंटिग में प्राकृतिक चित्रण, मॉडन आर्ट, राजघरानों का चित्रण, रंगोली आदि वस्तुएं बनाई गई। इस कलात्मक प्रदर्शनी का तात्पर्य हस्त निर्मित वस्तुओं का डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से देश-विदेश में निर्यात करना रहा, जिससे उनकी आय का सृजन हो सके। जिसमें प्रथम पुरस्कार कु. अक्शा परवीन, द्वितीय स्थान कु. मरियम व तृतीय स्थान कु. समरीन व कु. इफ्त, कु. खुशनुमा को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.