बक्सर, अगस्त 5 -- पेज 4, प्रत्येक माह में कम से कम 12 दिन प्रशिक्षण अनिवार्य है प्रशिक्षण समापन के बाद दीक्षांत समारोह का होगा आयोजन बक्सर, हिप्र। मुख्यमंत्री गुरु शिष्य परंपरा योजना के तहत जिले में गुरु-शिष्य और संगत कलाकारों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। दरअसल, सरकार के स्तर से विलुप्त हो रही लोकगाथा को बचाने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी प्रतिमा कुमारी के अनुसार इस योजना का उद्देश्य राज्य के साथ-साथ जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, दुर्लभ और विलुप्तप्राय कला रूपों को संरक्षित करना है। बताया कि योजना अंतर्गत युवा प्रतिभाओं को विभिन्न कला क्षेत्रों के अनुभवी और विशेषज्ञ गुरुओं के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जाएगा। भरथरी बाबा व दीनाभद्री लोकगाथा बांचेंगे। चयनित कला क्षेत्रों में विलुप्त हो रही लोकगाथा जै...