मैनपुरी, फरवरी 8 -- बेवर। कस्बा के शहीद मेला में रविवार को ज्ञानदीप मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। कला को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। कला के क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधक उमेश राठौर ने मुख्य अतिथि का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस मौके पर सहायक आयुक्त उद्योग रामशरन, सुशील चौहान, नीतू सिंह, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, सौरभ प्रताप, राज त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, यजवेंद्र सिंह, पंकज मिश्रा, बीपी सिंह, संतोष रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.