समस्तीपुर, नवम्बर 11 -- विद्यापतिनगर, निज संवाददाता। राजकीय प्राथमिक मकतब कबई नयाटोल, विद्यापतिनगर में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मंगलवार को मनायी गई। इस अवसर पर मौलाना आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का निर्णय लिया गया। प्रधान शिक्षक मो. मेराज की अध्यक्षता में समारोह आयोजित की गई। शुरुआत मौलाना आजाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के एचएम एवं शिक्षकों ने मौलाना आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौलाना एक प्रसिद्ध कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। 1992 में इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 2008 में भारत सरकार ने उनके जन्म दिवस 11 नवंबर को शिक...