शाहजहांपुर, मार्च 15 -- कलान, संवाददाता। कलान में होली पर्व पर कई गांवों में मारपीट की घटनाएं हुईं। शुक्रवार को होली के पर्व पर मलेवा गांव में किसी बात को लेकर सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया था। शाम होते ही फिर से दोनों पक्षों में चिंगारी सुलगने लगी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले।महिलाएं समेत 12 लोगों से अधिक चुटैल हो गए। पुलिस ने दोनाें पक्षों की एनसीआर दर्ज कर इलाज के लिए पीएचसी पर भेज दिया। वहीं पलिउरा गांव में शम को आखत डालने के दौरान विवाद हो गया। अनिल ने गांव के ही लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मालौं गांव में विवाद में कई लोग जख्मी हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.