शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- कलान में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को जाम से जूझना पड़ा।एफएम हाई-वे पर घंटो लगे जाम में लाेग पसीना से तरबतर हो गए।भाई के लिए राखी बांधने जा रही बहनें जाम में परेशान हो उठीं।शनिवार को रक्षाबंधन के पर्व पर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे-43 पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया।बार-बार लगने वाले जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।उमस भरी गर्मी में वाहन रेंग-रेंगकर चले तो बाइक सवार और पैदल यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।दोपहर में जाम की स्थिति और बिगड़ गई।हाई-वे पर होमगार्ड यातायात व्यवस्था संभालने में लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.